{"_id":"5b6092c54f1c1bb24b8b611c","slug":"201533055685-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के ट्रक पर जाली नंबर लगा करते थे चोरी का सामान लोड, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के ट्रक पर जाली नंबर लगा करते थे चोरी का सामान लोड, दो गिरफ्तार
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के ट्रक पर जाली नंबर लगा करते थे चोरी का सामान लोड, दो गिरफ्तार
-गिरोह का सरगना साथी के साथ पुलिस को चकमा दे हुआ फरार
फरार आरोपियों की तलाश में की जा रही है छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चोरी के ट्रक पर जाली नंबर लगाने के बाद उसमें विभिन्न जगहों से चोरी किया हुआ सामान लोड कर बेचने की फिराक में खड़े चोर गिरोह के दो सदस्यों को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का सरगना पुलिस पार्टी को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों को धांधरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने पटियाला के गांव सबलपुर निवासी आरोपी जगदीश और हिम्मत सिंह नगर निवासी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के सरगना निर्मल सिंह और उसके साथी मनजीत सिंह की तलाश में जुटी हुई है।
एडीसीपी 2 संदीप शर्मा ने बताया कि थाना सदर की पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां पर ट्रक में चोरी का सामान लोड कर खड़े हुए थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपियों के पास चोरी का ट्रक है और उस पर जाली नंबर लगा हुआ है। आरोपियों ने उस पर विभिन्न घरों से चोरी किया हुआ सारा सामान लोड कर रखा है। जिसके बाद पुलिस ने वहां पर छापामारी की और उन्हें घेर लिया। आरोपी निर्मल और मंजीत पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जबकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पहले करते थे रेकी और फिर देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस पूछताछ में पता चला कि चारों आरोपी काफी समय से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी दिन के समय में इलाकों में रेकी करते थे। जो घर बंद रहता था आरोपी वहां पर रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने कुछ दिन पहले एक ट्रक चोरी किया था। उस पर जाली नंबर लगाया हुआ था। आरोपी ट्रक लेकर चोरी करने वाले इलाके में चले जाते थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक में सामान लोड करते और फरार हो जाते थे। सभी आरोपियों पर पहले भी है मामले दर्ज
विज्ञापन
एडीसीपी संदीप शर्मा ने बताया कि सभी आरोपी प्रोफेशनल हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह का फरार सरगना निर्मल सिंह पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 25 के करीब मामले दर्ज है, जबकि वह कई मामलों में अदालत द्वारा भगोड़ा करार दिया जा चुका है। इसके अलावा फरार आरोपी मनदीप सिंह पर 8 मामले दर्ज है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी मंजीत पर आठ और जगदीश पर दस के करीब चोरी व लूट के मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के दो कैंटर, 4 एलईडी, 2 वाशिंग मशीन, 1 फ्रिज, 2 गद्दे, 30 हजार पाउंड (करीब 10 लाख), 9 शर्ट, 11 पेंट, 7 स्वेटर, 4 पैंट शर्ट बरामद की है। इस मामले में अभी गिरोह का सरगना व एक अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है जिनकी गिरफ्तारी के बाद और भी बरामदगी होने की संभावना जताई जा रही है।