फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   साड़ी के साथ सांस रोक बेटे ने ही की थी मां की हत्या

साड़ी के साथ सांस रोक बेटे ने ही की थी मां की हत्या

Sun, 15 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
साड़ी के साथ सांस रोक बेटे ने ही की थी मां की हत्या
बेटे ने ही की थी मां की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान हुआ खुलासा, आरोपी बेटे पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
टिब्बा रोड के प्रेम विहार की रहने वाली कंचन रानी (70) की बेटे ने साड़ी से गला कसकर हत्या की थी। हत्या करने के बाद आरोपी ने सभी को बताया कि यह नेचुरल डेथ है। संदेह होने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो सारी बात सामने आई।
इसके बाद पुलिस ने कंचन के दामाद न्यू शक्ति नगर के रहने वाले मुकेश सिंह की शिकायत पर उसके बेटे विकास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया। अदालत ने से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई अर्शप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी विकास इलाके के ही एक फैक्टरी में काज बटन का काम करता है।
विज्ञापन

वह अक्सर शराब पीकर घर आता था और काफी देरीसे पहुंचता था। शराब पीने की वजह से विकास और उसकी मां कंचन के बीच झगड़ा होता था। शुक्रवार की रात को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस पर विकास ने साड़ी का पल्लू अपनी मां के मुंह और नाक पर रख बंद कर दिया। विकास ने सांस रोक कर अपनी मां की हत्या कर दी और सभी को बताया कि उसकी मौत नेचुरल हुई है। जब परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कंचन के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि सांस रुकने की वजह से कंचन की मौत हो हुई है। एएसआई ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आगे की पूछताछ से लिए विकास का रिमांड मांगा। अदालत ने पुलिस की अर्जी स्वीकार करते हुए विकास को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed