फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बरनाला पुलिस पर अत्याचार करने का आरोप

बरनाला पुलिस पर अत्याचार करने का आरोप

Sat, 12 Jan 2019 10:06 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
बरनाला पुलिस पर अत्याचार करने का आरोप
शराब के ठेकेदारों और पुलिस की धक्केशाही के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

गैर कानूनी ढंग से तलाशी लेने, मारपीट करने व कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। बरनाला की तपा पुलिस ने एक घर में शक के आधार पर शराब ठेकेदार के कारिंदों को साथ लेकर छापामारी की और घर में मौजूद एक विशेष व्यक्ति को धक्के मारे और कोरे कागजात पर हस्ताक्षर कराए। जानकारी के अनुसार तपा-ढिलवां रोड पर चुंगी के नजदीक बस्ती में शक के आधार पर ठेकेदार के कारिंदों और पुलिस ने एक घर में छापामारी की, लेकिन घर से कोई भी नशीला पदार्थ बरामद नहीं मिला। जिस कारण मोहल्ले के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। घर में मौजूद पीड़ित मनजीत कौर पत्नी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करते हैं। एक बुलेरो गाड़ी में सवार शराब ठेकेदार के कारिंदों ने पुलिस के साथ उनके घर छापामारी कर घर की पेटियां, बेड का सामान बिखेर दिया, लेकिन घर से न तो शराब और न ही कोई नशीला पदार्थ बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य शराब की तस्करी नहीं करता है। उन्हें बेवजह परेशान किया गया है। उनसे एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर भी कराए गए। इस छापेमारी के दौरान उनके पति काम पर गए थे, लेकिन देवर जग्गा सिंह जो विशेष तौर पर पीड़ित हैं, घर में थे, उनको धक्के मारे गए। उसने कहा कि इस छापेमारी के साथ उनको बेइज्जत किया गया। उनके साथ यह सरासर धक्का किया गया है। इस अवसर पर हरदम सिंह, पलविंदर सिंह, जसवीर सिंह, लवप्रीत सिंह उपस्थित थे। इस संबंध में थाना प्रमुख गुरप्रताप सिंह ने कहा कि यह छापामारी शक के आधार पर की गई है। किसी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed