फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पटियाला जेल से पैरोल पर गया कैदी नहीं लौटा, ढाई साल बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

पटियाला जेल से पैरोल पर गया कैदी नहीं लौटा, ढाई साल बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

Wed, 19 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
पटियाला जेल से पैरोल पर गया कैदी नहीं लौटा, ढाई साल बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज
पैरोल पर गया कैदी नहीं लौटा, ढाई साल बाद केस
विज्ञापन

नशा तस्करी के आरोप में लुधियाना का कैदी पटियाला जेल में भुगत रहा था सजा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
नशा तस्करी के आरोप में पटियाला सेंट्रल जेल में 14 साल की सजा काट रहा कैदी मंजीत सिंह ढाई साल पहले चार सप्ताह की पैरोल पर गया, लेकिन वापस नहीं आया। इतने समय तक न तो पटियाला जेल प्रशासन को इसकी खबर लगी। जब पता चला तो उन्होंने इस बारे में लुधियाना पुलिस को लिखकर भेजा। इसके बाद थाना डाबा की पुलिस ने कैदी मंजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी मंजीत सिंह का पता लगाने में जुटी हुई है।

कैदी मंजीत सिंह को 2009 में राजपुरा सिटी थाना की पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी से नशा बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अदालत से उसे 14 साल की सजा हुई। चार दिसंबर 2014 को मनजीत सिंह ने जेल अधिकारियों से पैरोल पर जाने की मांग की। उसे 4 हफ्ते की पैरोल पर भेजा गया। यह खत्म कर उसे 2 जनवरी 2015 को जेल वापस आना था। वह जेल वापस नहीं आया। पैरोल के दौरान मनजीत सिंह फरार हो गया। इतने समय जेल अधिकारियों ने और संबंधित थाना पुलिस ने कैदी मनजीत को ढूंढने की कोशिश नहीं की। अब ढाई साल बाद जेल अधिकारियों को कैदी की याद आई। जेल अधिकारियों ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख कर आरोपी मनजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की। जांच अधिकारी थाना डाबा के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने कहा कि पटियाला के जेल सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर कैदी मनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के घर पुलिस भेजी गई थी, लेकिन आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed