{"_id":"5bb8df76867a55688021b1af","slug":"181538842486-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते युवक की डंडे से की थी पिटाई, इलाज दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश के चलते युवक की डंडे से की थी पिटाई, इलाज दौरान मौत
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में युवक को डंडे से पीटा, इलाज के दौरान मौत
चार आरोपियों ने दो दिन पहले रास्ते में रोककर दिया था वारदात को अंजाम
चारों आरोपी गिरफ्तार, सभी पुलिस रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। रंजिश के चलते दो दिन पहले माधोपुरी इलाके में रहने वाले संदीप यादव को उसी के रिश्तेदारों ने डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में संदीप के पिता श्याम बहादुर यादव उसे सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे अरोड़ा न्यू सेंटर में दाखिल कराया जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। संदीप की मौत के बाद उसके पिता ने पुलिस को शिकायत दी।
थाना दरेसी की पुलिस ने श्याम बहादुर यादव की शिकायत पर सुभाष नगर निवासी पप्पू, राहुल, संजय और कुलदीप नगर निवासी अनिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को बस्ती जोधेवाल चौक से गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर राजवंत सिंह ने बताया कि श्याम बहादुर यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के रहने वाले हैं। यहां पर वह काफी समय से रह रहे हैं। कुछ दिन पहले वह अपने बेटे संदीप यादव के साथ गुरुनानक नगर इलाके में किसी काम के लिए गए थे। वहां आरोपी जो उनके रिश्तेदार हैं पहले से ही वहीं खड़े हुए थे। इसी दौरान आरोपियों ने उसके बेटे को गालियां देनी शुरू कर दी और उसे डंडों से पीटा। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राजवंत ने बताया कि श्याम बहादुर अपने बेटे को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अरोड़ा न्यू सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जब सूचना मिली तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर राजवंत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया गया था। शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि आरोपी बस्ती जोधेवाल चौक में खड़े हैं और फरार होने की फिराक में हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।