फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   महिला ने साथी महिला के बेटे से करवाया था अढ़ाई साल का बच्चा किडनैप

महिला ने साथी महिला के बेटे से करवाया था अढ़ाई साल का बच्चा किडनैप

Tue, 26 Jun 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
महिला ने साथी महिला के बेटे से करवाया था अढ़ाई साल का बच्चा किडनैप
बलि देने के लिए किया था बच्चे का अपहरण
विज्ञापन

महिला ने साथी महिला के बेटे से करवाया अढ़ाई साल का बच्चा किडनैप
एक हफ्ता पहले डेहलों के इलाके से अगवा हुआ था बच्चा
खरड़ में बच्चे की बली देना चाहते थे, सीआईए पुलिस ने पकड़ा, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एक हफ्ता पहले डेहलों के गांव साइयां कलां से लापता अढ़ाई साल के शिवम को जिला खन्ना की पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिन लोगों के कब्जे से बच्चे को बरामद किया गया, उन्होंने हैरानी जनक खुलासा किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने तांत्रिक के कहने पर बली देने के लिए बच्चे को अगवा किया था। आरोपियों की पहचान ग्यासपुरा के चंदन तिवाड़ी उर्फ अमन, तरनतारन के गांव बैरोवाल की रहने वाली परमिंदर कौर उर्फ सोनिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक शिवम, डेहलों के रहने वाले मानिक चौधरी का बेटा है। मानिक लेबर का काम करता है। उसका कहना है कि 18 जून को उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह अचानक लापता हो गया। उन्होंने हर जगह उसकी तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने थाना डेहलों की पुलिस को बच्चे के लापता होने संबंधी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक हफ्ते से थाना डेहलों की पुलिस और बच्चे के परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे। इस दौरान सोमवार शाम को जिला खन्ना के थाना सीआईए खरड़ को पता चला कि एक व्यक्ति और महिला, एक बच्चे को लेकर घूम रहे हैं। जोकि संदिग्ध लग रहे हैं। पुलिस ने खानपुर चौक के पास आरोपियों को बच्चे समेत पकड़ लिया। जब आरोपियों से पूछताछ हुई तो पुलिस भी हैरान हो गई। आरोपियों ने बताया कि बच्चा उनका नहीं है, उन्होंने लुधियाना के डेहलों इलाके से बच्चे को अगवा किया है।
विज्ञापन


बली देने के लिए किया था बच्चे को अगवा
पकड़ी गई आरोपी परमिंदर कौर उर्फ सोनिया ने बताया उसकी शादी नहीं हो रही थी। इसलिए वह एक तांत्रिक के संपर्क में आई, जिसने कहा कि बच्चे की बली देने के बाद ही उसकी शादी हो पाएगी। इसके बाद उसने बच्चे को अगवा करने की प्लानिंग बनाई। फिर उसने अपने साथ काम करने वाली एक महिला से इसकी बात की और कुछ पैसों का लालच दिया। तब उस महिला ने कहा कि उसका बेटा चंदन डेहलों में नौकरी करता है। वह कहीं न कहीं से उसे बच्चा अगवा कर दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदन ने पड़ोसी का बेटा किया अगवा
चंदर गांव डेहलों में रहता है और मानिक उसका पड़ोसी है। परमिंदर कौर उर्फ सोनिया के कहने के बाद चंदन ने अपने पड़ोसी मानिक के ढाई साल के बेटे को अगवा कर लिया। पहले कुछ दिन तक चंदन बच्चे को लेकर ग्यासपुरा के आसपास रहने लगा। सोमवार को सोनिया ने बच्चे को खरड़ लाने के लिए कहा था, इसलिए चंदन बच्चे को लेकर खरड़ चला गया। जहां उन्होंने बच्चे की बली देनी थी। लेकिन, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
थाना डेहलो के जांच अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि 18 जून को अढ़ाई साल का शिवम गांव साइया कलां से लापता हुआ था। इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज थी। अब बच्चा सही सलामत मिल गया है। जोकि घरवालों के हवाले कर दिया गया है।

खरड़ के सीआईए इंचार्ज तरलोचन सिंह ने बताया कि उन्हे सूचना मिली थी कि एक महिला और व्यक्ति, बच्चे को लेकर घुम रहे है। जोकि संदिग्ध लग रहे है। इस पर उन्होने दोनों को पकड़ लिया। जब पूछताछ हुई तो आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने डेहलों से बच्चे को अगवा किया था और उसकी बली देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed