{"_id":"5b043f114f1c1bda408b7390","slug":"181527004945-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाला एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाला एक गिरफ्तार
Updated Tue, 22 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से दस ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बाहरी शहरों से नशीला पदार्थ लाकर गांव में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को थाना कूमकलां की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गांव में ही नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। इस मामले में थाना कूमकलां की पुलिस ने गांव चौंता के रहने वाले सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। आरोपी दरिया के पास से पैदल ही गुजर रहा था तो पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़ गया। पुलिस ने आरोपी को शक के बिनाह पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिहाड़ीदार है और खुद भी नशा करने का आदी है। नशे के लिए पैसे कम पड़ते थे तो उसने कुछ समय पहले ही नशीला पदार्थ सप्लाई करने का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस जांच कर पता लगाने में जुटी हुई है कि वह नशीला पदार्थ किस व्यक्ति से लाकर सप्लाई करता था।