फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Bemetara: Cattle Smuggling Racket in Saja — 4 Buffaloes Being Transported to Slaughterhouse in Pickup, Bikes U

छत्तीसगढ़: मध्यप्रदेश के कत्लखाने ले जा रहे थे चार भैंसें, पायलटिंग कर रही थीं दो बाइक; सात आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 10:25 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 10:25 PM IST
सार

चार भैंसों को पिकअप से मध्यप्रदेश के कत्लखाने ले जाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करी के दौरान दो मोटरसाइकिलों से पायलटिंग की जा रही थी। पुलिस ने चार मवेशियों, पिकअप और दो बाइक समेत कुल 3.39 लाख रुपये की संपत्ति जब्त किया।

विज्ञापन
Bemetara: Cattle Smuggling Racket in Saja — 4 Buffaloes Being Transported to Slaughterhouse in Pickup, Bikes U
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में गौवंश तस्करी के मामले में साजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चार भैंसों को पिकअप वाहन में भरकर मध्यप्रदेश के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। तस्करी के दौरान पिकअप के आगे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग पायलटिंग कर रहे थे। सूचना मिलने पर गौवंश सेवकों ने संदिग्ध वाहन को घेरकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कार्रवाई के दौरान मवेशियों, पिकअप और दो मोटरसाइकिल समेत कुल 3.39 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन


पिकअप के आगे चल रही थीं दो बाइक
एसडीओपी बेरला रुचि वर्मा के मुताबिक, 30 सितंबर को ग्राम कोदवा निवासी गणेश वैष्णव को सूचना मिली थी कि पिकअप क्रमांक CG 04 NZ 5877 में चार भैंसों को भरकर बेरला और साजा के रास्ते मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद गणेश वैष्णव गौवंश सेवकों के साथ ग्राम परपोड़ा और मोहभट्ठा के बीच स्थित पुल के पास पहुंचे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद संदिग्ध पिकअप वहां पहुंची। वाहन में चार भैंसों के साथ चालक लक्ष्मण मेरावी और अन्य लोग सवार थे। वहीं, पिकअप के आगे CG 08 AT 2715 और CG 09 JN 7515 नंबर की दो मोटरसाइकिलों पर चार लोग पायलटिंग करते हुए मिले। गौवंश सेवकों ने वाहन को रोककर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवेशियों के परिवहन के दस्तावेज नहीं मिले
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मवेशियों के परिवहन से संबंधित कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। प्रारंभिक जांच में मवेशियों को पर्याप्त चारा-पानी दिए बिना क्रूरतापूर्वक परिवहन कर कत्लखाने ले जाने की आशंका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने पिकअप और मवेशियों को थाने लाकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
पुलिस ने मामले में राजकुमार मेरावी, धनीराम मेरावी, लेखू मेरावी, भारत मरकाम, राकेश मेरावी, लक्ष्मण मेरावी और मनीष राज मेरावी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें पांच आरोपी बहेराखार, थाना रेंगाखार क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि दो आरोपी पंडरिया, जिला कबीरधाम के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


3.39 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
साजा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार भैंसें, पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 3 लाख 39 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 और 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed