फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Speeding car hits motorcycle on NH-43, two killed; relatives stage road blockade.

शहडोल: एनएच-43 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत; परिजनों ने किया चक्काजाम

Thu, 01 Oct 2026 09:29 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 09:29 PM IST
सार

शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर धुरवार तिराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शहडोल-बुढ़ार मार्ग पर चक्काजाम किया। पुलिस ने समझाइश देकर जाम खुलवाया और जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Speeding car hits motorcycle on NH-43, two killed; relatives stage road blockade.
मौके पर चक्का जाम करते लोग।

विस्तार

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर धुरवार तिराहे के पास गुरुवार देर शाम को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार बाइक सवार आसपास के गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, देर शाम तक पुलिस ने दोनों मृतकों के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-इंंदौर : इंदौर में साढ़े पांच करोड़ की एम्फेटामाइन के साथ तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार, थार की स्टेपनी में तस्करी
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने लगाया जाम
दो लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शहडोल-बुढ़ार मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे, जिससे राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस के साथ यातायात प्रभारी और यातायात कर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया। इसके बाद जाम खुलवाया गया और मार्ग पर यातायात व्यवस्था दोबारा सुचारू कराई गई।

पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाली कार और हादसे के कारणों को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

मौके पर चक्का जाम करते लोग।

जाम में फंसे वाहन
 

मौके पर चक्का जाम करते लोग।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed