{"_id":"5aedd5864f1c1b87028b83ff","slug":"181525536134-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल ने मांगे व्यक्ति से बीस हजार, अधिकारियों ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांस्टेबल ने मांगे व्यक्ति से बीस हजार, अधिकारियों ने किया मामला दर्ज
Updated Sat, 05 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांस्टेबल के खिलाफ वसूली मांगने का केस
स्क्रैप व्यापारी से बीस हजार लेने के बाद और रुपये मांग रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
थाना सदर के अधीन आती चौकी ललतों कलां में तैनात कांस्टेबल दर्शन सिंह ने स्क्रैप व्यापारी से बीस हजार रुपये लेने के बाद और रुपये की मांग की गई। जब उन्होंने नहीं दिए तो आरोपी मुलाजिम उन्हें धमकाने लगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की। एडीसीपी 3 गुरप्रीत कौर पुरेवाल की जांच मेंआरोप सही पाए गए। इसके बाद डुगरी रोड स्थित शहीद बाबा दीप सिंह नगर निवासी सुरिंदर कुमार की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने कांस्टेबल दर्शन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सुरिंदर कुमार ने बताया वह स्क्रैप का काम करते है। किसी ने उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच कांस्टेबल दर्शन सिंह के पास थी। आरोपी उनके पास आया और पैसों की मांग करने लगा। उन्होंने शिकायत रफा दफा करने के लिए उसे बीस हजार रुपये दे दिए। आरोपी ने कुछ समय बीतने के बाद ओर पैसों की मांग शुरू कर दी। जब उन्होंने पैसे देने से साफ तौर पर इंकार किया तो आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद वह पुलिस अधिकारियों के पास गए। थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह बराड़ ने बताया आरोपी कांस्टेबल अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उसे सस्पेंड करने के बारे में उच्चाधिकारियों को लिख कर भेज दिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।