फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पड़ोसी युवक की छेड़खानी से परेशान नाबालिग ट्रेन के आगे कूदी

पड़ोसी युवक की छेड़खानी से परेशान नाबालिग ट्रेन के आगे कूदी

Mon, 30 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी युवक की छेड़खानी से परेशान नाबालिग ट्रेन के आगे कूदी
पड़ोसी की छेड़छाड़ से दुखी किशोरी ने की खुदकुशी
विज्ञापन

परिजनों का आरोप, पुलिस की ढीली कार्रवाई से भी नाखुश थी किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पड़ोसी की छेड़छाड़ और पुलिस कार्रवाई से नाखुश एक किशोरी ने सोमवार शाम ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही मृतका के परिजन और थाना जीआरपी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

पुलिस के अनुसार किशोरी अपने परिवार के साथ शहर की एक कॉलोनी में रहती थी। बीते कुछ दिनों से उसका पड़ोसी उसके साथ छेड़छाड़ करता था। उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। इस बात को लेकर परिजनों की पड़ोसियों से कहासुनी भी हुई थी, लेकिन लोगों के बीच बचाव से मामला शांत हो गया। फिर भी पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ बंद नहीं की। किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में ढीली कार्रवाई की, जिससे किशोरी गुस्से में थी। सोमवार को उसने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed