फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मेडिकल स्टोर की आड़ में हेरोइन तस्करी करने वाला काबू

मेडिकल स्टोर की आड़ में हेरोइन तस्करी करने वाला काबू

Sat, 06 Apr 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर की आड़ में हेरोइन तस्करी करने वाला काबू
आरोपी से 40 ग्राम हेरोइन, 2042 प्रतिबंधित दवाएं बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। एसटीएफ ने मेडिकल स्टोर की आड़ में नशा तस्करी करने और हेरोइन के इंजेक्शन लगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 40 ग्राम हेरोइन और 2042 प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं जिनका प्रयोग नशे के लिए होता है। एसटीएफ थाना मोहाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसटीएफ एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स लुधियाना रेंज इंचार्ज हरबंस सिंह को गुप्त सूचना मिली कि महासिंह नगर निवासी अमिंदर सिंह उर्फ काला लुधियाना के 33 फुटा रोड पर मेडिकल स्टोर की आड़ में नशा तस्करी करने का काम करता है। वहीं हेरोइन के इंजेक्शन तैयार कर उन्हें ग्राहकों को लगाता भी है। सूचना के आधार पर डीएसपी राकेश कुमार को मौके पर बुलाकर पिपल चौक पर आरोपी को काबू किया गया। उसके स्कूटर से 40 ग्राम हेरोइन और नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली दवाएं बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि खुंगर मेडिकल स्टोर का संचालक है। तुरंत सेहत विभाग से ड्रग इंस्पेक्टर रूपिंदर कौर को मौके पर बुलाया गया। मेडिकल स्टोर की तलाशी ली गई। पुलिस ने मौके पर 14 इंजेक्शन बरामद किए। इनमें हेरोइन का तरल पदार्थ बनाकर भरा हुआ था। इसके अलावा प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं। आरोपी ने बताया कि वह किराये पर लाइसेंस लेकर दुकान चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed