फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बहु से चल रहा था विवाद, पेशी पर गए कोर्ट तो पीछे से घर पर हुई तोड़ फोड़

बहु से चल रहा था विवाद, पेशी पर गए कोर्ट तो पीछे से घर पर हुई तोड़ फोड़

Sun, 14 Apr 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
बहु से चल रहा था विवाद, पेशी पर गए कोर्ट तो पीछे से घर पर हुई तोड़ फोड़
बहु और उसके घर वालों ने चुराया कैश और जेवरात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ससुराल वालों के साथ चल रहे विवाद के चलते एक विवाहिता ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर ससुराल घर में हमला कर दिया। घर में तोड़ फोड़ कर आरोपी महिला परिवार सहित घर से डेढ़ लाख रुपये कैश, 16 तोले जेवरात और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गई। घटना नवंबर महीने की है। बस्ती जोधेवाल के बंदा बहादुर कालोनी इलाके में रहने वाली सुनीता रानी ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों के पास की। पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद आरोप सही पाए गए। थाना टिब्बा की पुलिस ने सुनीता रानी की शिकायत पर तरनतारन स्थित मल्लियां खुर्द निवासी उसकी बहु मनप्रीत कौर, उसके पिता मंजीत सिंह, मां हरजीत कौर, भाई हरमन सिंह, सुखमन सिंह, सुरजीत सिंह, बलवीर सिंह, भूपिंदर सिंह, कमलजीत कौर, सतनाम सिंह, सुरिंदर सिंह और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed