{"_id":"5b6f0e464f1c1bf6258b4597","slug":"161534004806-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीहरा हत्याकांड : अमृतसर के रिक्शा चालक के नाम पर चला रहा था आरोपी सिम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीहरा हत्याकांड : अमृतसर के रिक्शा चालक के नाम पर चला रहा था आरोपी सिम
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहरा हत्याकांड : आरोपी की कॉल लिस्ट में अमृतसर के रिक्शा चालक का नंबर भी था
-पुलिस ने महाराष्ट्र और अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर भी दी दबिश, नहीं मिली सफलता
-आरोपी की तलाश में कई टीमें गई हुईं हैं पंजाब से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गुरु अर्जुन देव नगर स्थित किशोर नगर इलाके में गुरविंदर कौर, उसके दोहते हितिक और दोहती मंदीप कौर को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी राजविंदर सिंह का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपी के बारे में पुलिस के हाथ अभी तक एक भी सुराग नहीं लगा है। आरोपी राजविंदर के पास जो मोबाइल फोन चल रहा था एक सप्ताह की जांच के बाद पता चला है कि उसकी कॉल लिस्ट में अमृतसर के एक रिक्शा चालक का नंबर भी था। पुलिस ने उस रिक्शा चालक से भी पूछताछ की है। पुलिस आरोपी राजविंदर का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी राजविंदर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसका पता लगाने के लिए पुलिस की टीमें पंजाब के अलग अलग शहरों के साथ साथ पड़ोसी राज्यों और महाराष्ट्र भी गई हुई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी राजविंदर का पता लगाने के लिए पुलिस कई दिनों से जांच में जुटी हुई है। पुलिस को आरोपी राजविंदर का जो फोन नंबर मिला है वह हत्याकांड के बाद से ही बंद पड़ा है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी राजविंदर के फोन की लास्ट लोकेशन समराला चौक के पास पता चली है। हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी तो चला गया, लेकिन गुरविंदर का पति घर पहुंचा तो ताला लगा हुआ था। उसने ताले की चाबी के लिए आरोपी राजविंदर को कई बार फोन किया। पहले तो राजविंदर ने फोन उठाया ही नहीं बाद में जब राजविंदर ने फोन उठाया तो कुछ न बोल कर 13 सेकेंड तक कॉल होल्ड रख दी और फिर काट दिया। उसके बाद राजविंदर ने अपना फोन बंद कर दिया। पुलिस को पता चला कि आरोपी राजविंदर के पिता महाराष्ट्र के एक धार्मिक स्थल पर नौकरी करते हैं तो पुलिस ने वहां पर भी छापामारी की, लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस की टीमें लगातार राजविंदर की तलाश में जुटी हुई हैं। एडीसीपी-4 राजवीर सिंह बोपाराय ने बताया कि अभी आरोपी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।