फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पटवारी के घर में चोरों ने उड़ाए गहने व कैश

पटवारी के घर में चोरों ने उड़ाए गहने व कैश

Mon, 13 Nov 2017 10:07 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पटवारी के घर में चोरों ने उड़ाए गहने व कैश
पटवारी के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाए गहने व कैश
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब
यहां के ब्राह्मण माजरा गांव स्थित एक पटवारी के घर पर चोरों ने लाखों रुपयों की नगदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया है। घटना उस समय हुई जब पटवारी समेत परिवार शादी समारोह में गया हुआ था और घर में कोई नहीं था। जानकारी देते घर की मालकिन आशा रानी ने बताया कि उन के बड़े भाई की बेटी का विवाह था और वह परिवार समेत रात 8.30 बजे घर के अंदरूनी दरवाजों, अलमारियां और मैन गेट को ताला लगा कर विवाह में शामिल होने के लिए चले गए। इस के बाद करीब रात 11 बजे वह अपने रिश्तेदार शक्ति लाल और सुखवीर कुमार समेत गाड़ी में सवार हो कर वापस अपने घर आए और जब घर का गेट खोला तो उन को कोठी अंदर से कुछ आवाज सुनाई दी। जब वह अंदर गए तो दरवाजों के ताले और अलमारियां टूटी पड़ीं थीं और कपड़े और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान चोर सीढ़ियां के द्वारा कोठे पर चला गया जिस को जब सुखवीर कुमार ने उसे पकड़ने की कोशिश की और सुखवीर कुमार ने चोर पर हमला कर दिया और चोर उसे सीढ़ियों से धक्का दे कर नीचे फेंक फरार हो गया। जिससे सुखवीर घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल लेजाय गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल दाखिल कराया गया है।

मालकिन ने बताया कि चोर घर से उनरी बहू के गहने, चेन, अंगूठी, चार टोपस, 60 हजार नगदी, करीब आधा किलो चाँदी और बाहर से आए 2 कीमती मोबाइल फोन चोरी करके ले गए। 25 सितंबर को सुखवीर सिंह के बेटो का विवाह हुआ था जिस पर शगुन में आए लिफाफे भी चोर उठा कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब पाँच लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed