{"_id":"594d42e04f1c1bce5e8b4661","slug":"161498235616-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिवासी महिला की जमीन पर कब्जे का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनिवासी महिला की जमीन पर कब्जे का मामला दर्ज
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस और अकाली नेता समेत चार पर केस
एनआरआई महिला की जमीन पर कब्जा करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
एक एनआरआई महिला की छह एकड़ जमीन पर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस और अकाली नेता समेत चार पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह तुगल, हलका रायकोट के एससी विंग के प्रधान परमजीत सिंह, अकाली दल के वरिष्ठ नेता राजिंदर सिंह सहौली एवं जसमिंदर सिंह घुमाण के तौर पर हुई है।
यह केस पुलिस जिला लुधियाना देहाती के एनआरआई थाने में दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने कहा कि सभी आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता कनाडा निवासी एनआरआई महिला राजिंदर कौर ने कहा कि उसके पति गांव घुमाण निवासी कर्मजीत सिंह और जसमिंदर सिंह सगे भाई हैं।
2010 में उन्होंने अपनी छह एकड़ जमीन की पावर ऑफ अटार्नी जसमिंदर सिंह को दे दी थी। जसमिंदर ने उनकी जमीन हड़पने के लिए कामागाटामारू ट्रस्ट बनाकर उनकी जमीन 99 वर्षीय पट्टे पर ट्रस्ट के नाम कर दी। वहीं ऐसा करने का अधिकार जसमिंदर सिंह को नहीं दिया गया था। राजिंदर कौर ने बताया कि उन्होंने 5 फरवरी 2010 को ही उक्त पावर ऑफ अटार्नी रद्द करवा अपने भाई भगवंत सिंह के नाम करवा दी थी। इसके बाद उनके पति कर्मजीत सिंह और जसमिंदर सिंह ने जमीन बांट कर कब्जा लिया और ठेके पर देनी शुरू कर दी। उनकी छह एकड़ जमीन पर घुमाण गांव निवासी गुरमेल सिंह खेती कर रहा है। 18 जून को चारों आरोपियों ने जबरदस्ती उनकी जमीन में घुसकर कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर से साथ जमीन जोत दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी अपनी राजनीतिक पहुंच की धौंस देकर उनको जमीन से बेदखल करने की कोशिश में लगे हैं। शिकायतकर्ता महिला ने मांग की है कि उनको न्याय दिलाया जाए।