फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   राहगीरों ने लुटेरे को किया काबू, पब्लिक को मारपीट कर साथी को छुड़ा ले गए लुटेरे

राहगीरों ने लुटेरे को किया काबू, पब्लिक को मारपीट कर साथी को छुड़ा ले गए लुटेरे

Tue, 09 Jul 2019 01:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 09 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
राहगीरों ने लुटेरे को किया काबू, पब्लिक को मारपीट कर साथी को छुड़ा ले गए लुटेरे

बस्ती जोधेवाल इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने लगे तो लुटेरों की एक्टिवा बंद हो गई। राहगीरों की मदद से लुटेरों का शिकार हुए युवकों ने एक लुटेरे को काबू कर लिया। कुछ समय बाद लुटेरे के साथी अपने अन्य साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर आए और पब्लिक पर हमलाकर अपने साथी व एक्टिवा को छुड़वाकर फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नूरवाला रोड स्थित सन्यास नगर निवासी राम प्रवेश की शिकायत पर नूरवाला रोड स्थित बैंक कालोनी निवासी राहुल, बसंत विहार निवासी अक्षय, लवलीन और रवि गुज्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। राम प्रवेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी फैक्टरी में काम करता है। उसके साथ इनाम नाम का युवक काम करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कुछ सामान खरीदना था तो वह दोनों शनिवार रात करीब आठ बजे चले गए। रास्ते में सुनसान जगह पर एक्टिवा सवार तीन लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। तीनों ने उनके साथ मारपीट की और दोनों के कब्जे से 16 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। जब लुटेरे फरार होने लगे तो उनकी एक्टिवा बंद हो गई। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया। लोगों ने आरोपी राहुल को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय और लवलीन फरार होने में कामयाब हो गए। अभी पुलिस को सूचना दी ही गई थी कि अक्षय और लवलीन बाकी साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पब्लिक पर हथियारों से हमला कर दिया। लुटेरे अपने साथी राहुल और उसकी एक्टिवा छुड़वाकर फरार हो गए। आरोपी रवि गुज्जर के नाम से आरोपी को बुला रहे थे। जांच अधिकारी एएसआई निरवैर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापामारी चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी जांची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed