{"_id":"5d2221ed8ebc3e6ccf652f1f","slug":"15625179714-ludhiana-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दे सात लाख ऐंठे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना। रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने हरियाणा स्थित जींद के रहने वाले व्यक्ति से सात लाख रुपये की नकदी ऐंठ ली। पैसे लेने के बाद आरोपी ने टाल मटोल करना शुरू कर दिया और उसके पैसे वापिस नहीं किए। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस के अधिकारियों के पास की। पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद हरियाणा के जींद स्थित गांव कबीरगाह निवासी गुरदेव की शिकायत पर भिवानी के गांव बुडाल खुर्द निवासी सुभाष के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
गुरदेव के मुताबिक वह रेलवे विभाग में नौकरी करना चाहता था। आरोपी के साथ उसकी मुलाकात हुई। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। उसने रेलवे में नौकरी करने की बात की। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि उसकी रेलवे विभाग में काफी अच्छी जान पहचान है। वह उसे रेलवे में नौकरी दिलवा सकता है। आरोपी ने उससे सात लाख रुपये की बात की। आरोपी ने पैसे ले लिए और उसे दिखावे के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर भी ले आया। कुछ समय बाद आरोपी ने उसके साथ टाल मटोल शुरू कर दी। जब पीड़ित को पैसे ठगे होने का महसूस हुआ तो उसने आरोपी से पैसे वापिस मांगे। लेकिन आरोपी ने कोई बात नहीं सुनी और ना ही उसके पैसे वापिस किए। जिसके बाद गुरदेव ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।