फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाइक सवारों ने कोरियर ब्वाय को घेर कर लूटे 14 हजार

बाइक सवारों ने कोरियर ब्वाय को घेर कर लूटे 14 हजार

Sun, 07 Jul 2019 10:16 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने कोरियर ब्वाय को घेर कर लूटे 14 हजार
लुधियाना। डिलीवरी देने के लिए जा रहे कोरियर ब्वाय को बाइक सवार तीन लुटेरों ने राजगुरु नगर के पास घेर लिया। आरोपियों ने उससे 14 हजार रुपये कोरियर के पैसे, 2400 रुपये उसके खुद के और अन्य कीमती सामान के साथ-साथ बाइक की चाबी लूट ली और फरार हो गए। कोरियर ब्वाय ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुरु नानकपुरा निवासी शुभम रावत की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शुभम की शिकायत के मुताबिक वह एक कोरियर कंपनी में काम करता है। छह जुलाई को वह कोरियर की डिलीवरी देने के लिए राजगुरु नगर गया था। जब वह राजगुरु नगर पहुंचा तो बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने हथियार दिखाकर उससे पहले तो पैसे लूटे और उसके बाद सामान लूट लिया। जाते हुए आरोपियों ने बाइक की चाबी निकाल ली और उसे धमकियां देकर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए थे। फुटेज में युवक तो नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा पूरी तरह से साफ नजर नहीं आ रहा है। पुलिस ने फोटो निकलवा ली है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed