{"_id":"5d1f70068ebc3e3c8f7a5805","slug":"156234135814-bernala-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से दोस्त के किसान पिता का किया था कत्ल, आरोपित काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धोखे से दोस्त के किसान पिता का किया था कत्ल, आरोपित काबू
बरनाला। कस्बा महलकलां के किसान नेता बहादर सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
डीएसपी महल कलां रविंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि 29 जून की रात को महल कलां से छीनीवाल कलां को जाती सड़क पर पोल्ट्री फार्म में किसान बहादर सिंह (55) पुत्र मलकीत सिंह निवासी महल कलां की हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र कप्तान सिंह ने थाना महल कलां में अपने बयान दर्ज करवाए। दो लोगों पर संदेह के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पता लगा कि बहादर सिंह का कत्ल गुरप्रीत सिंह निवासी महल कलां ने किया था। गुरप्रीत सिंह बहादर सिंह के बेटे प्रगट सिंह को मारना चाहता था। गुरप्रीत सिंह व प्रगट सिंह पहले दोस्त थे। करीब ढाई वर्ष पहले गुरप्रीत सिंह की एक लड़की के साथ सगाई हुई थी। उसको शक था कि प्रगट सिंह के उसकी मंगेतर से संबंध थे। वह उसकी मंगेतर को भड़काता था। डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।