फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बेअदबी के मामले में एक गिरफ्तार

बेअदबी के मामले में एक गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2019 09:28 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
बेअदबी के मामले में एक गिरफ्तार
खन्ना। गांव ढींढसा में कुछ दिन पहले हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में पुलिस ने गांव के सतिवंदर सिंह उर्फ सिंगारा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया उसने यह काम निजी रंजिश के चलते किया था
विज्ञापन

एसपीडी जसवीर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया की ढींढसा गांव के रहने वाले सतिंदरपाल सिंह के साथ आरोपी की पुरानी रंजिश थी। आरोपी को बदनाम करने की साजिश के तहत आरोपी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पन्नों को जान बूझकर सतिंदरपाल सिंह के घर के बाहर फेंक दिए, ताकि उस पर यह इल्जाम लग सके। उसने एक दुकान से पहले गुरु ग्रंथ साहिब लिया और 2 जून की सुबह करीब 3 बजे पन्नों को सतिदरपाल के घर के बाहर फेंक दिए। इसके बाद वह अपना ट्रक लेकर उसी दिन चला गया, ताकि उस पर शक न हो।
विज्ञापन

एसपी डी ने बताया कि शनिवार की शाम किसी ने पुलिस को गुप्त सुचना दी कि आरोपी सतिंदर सिंह ने ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की थी। सूचना मिली की आरोपी ने शराब के नशे में यह बात अपने किसी मित्र को बताई कि मैंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पन्नों को अलग कर स तंदरपाल सिंह को बदनाम करने के मकसद से उसके घर के बाहर फेंके थे। सूचना मिलने के बाद आरोपी को उसके खेतों पर से गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ में भी आरोपी ने माना कि उसने यह घिनौना काम सतिदरपाल सिंह को नीचा दिखाने के मकसद से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed