फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चोरी, स्नेचिंग की दो दर्जन से ज्यादा वारदातें करने वाले दस आरोपी गिरफ्तार

चोरी, स्नेचिंग की दो दर्जन से ज्यादा वारदातें करने वाले दस आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2019 10:08 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
चोरी, स्नेचिंग की दो दर्जन से ज्यादा वारदातें करने वाले दस आरोपी गिरफ्तार
लुधियाना। राहगीरों से लूटपाट की वारदातें कर आतंक मचाने वाले लुटेरा गिरोह के दस आरोपियों को तीन थानों की पुलिस को गिरफ्तार किया है। थाना शिमलापुरी, दुगरी और डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह, पर्सनजीत सिंह, गुरमीत सिंह उर्फ पाली, सागर कुमार, संदीप कुमार उर्फ काठमांडू, राहुल कुमार, शाम कुमार, शाहरुख अली, सूरज और नवप्रीत उर्फ नवी है। आरोपियों से 21 मोबाइल, दो चोरीशुदा बाइक और दो वारदातों में इस्तेमाल बाइक बरामद किए है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।एडीसीपी 2 जसकिरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी दो दर्जन से ज्यादा वारदातें कर चुके है।
विज्ञापन

थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने हरदीप सिंह और परसनजीत सिंह को चोरी की बाइक के साथ काबू किया है। गिल चौक के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। आरोपियों ने कोई दस्तावेज पेश नहीं किए। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि ये बाइक उन्होने गांव गुढाला से चोरी की थी औरे बेचने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले थाना डिवीजन नंबर-5 में चोरी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मठाडू चौक पर नाकाबंदी दौरान दो आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ पाली और सागर कुमार को काबू किया है। दोनों आरोपी राहगीरों से हथियारों के बल पर मोबाइल और अन्य सामान छीन लेते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 19 मोबाइल और एक बाइक बिना नंबर के बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी स्नेचिंग का मामला दर्ज है।

छह आरोपियों को थाना दुगरी की पुलिस ने काबू किया है। आरोपी संदीप कुमार उर्फ काठमांडू, राहुल कुमार, शाम कुमार, शाहरुख अली, सुरज और नवप्रीत उर्फ नवी रात के अंधेरे में राहगीों को घेर कर हथियारों के बल पर कैश और मोबाइल छीन लेते थे। पुलिस ने आरोपियों से 10 मोबाइल, तीन बाइक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed