{"_id":"5d0bb8fc8ebc3e0cad1552bf","slug":"15610493258-ludhiana-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट पर कर रहे थे दीवार, रोका तो मारपीट कर उतारी पगड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्लाट पर कर रहे थे दीवार, रोका तो मारपीट कर उतारी पगड़ी
लुधियाना। फोकल प्वाइंट के जीवन नगर इलाके में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश की। जब वह रोकने गया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी पगड़ी उतर गई। जिसके बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना मिलने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद न्यू हरगोबिंद नगर निवासी दलजीत सिंह की शिकायत पर संजीव यादव और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
दलजीत सिंह की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसका जीवन नगर इलाके में छह सौ गज का एक प्लाट है। जो पिछले काफी समय से खाली पड़ा है। मंगलवार की शाम को वह अपने किसी काम से बाहर था तो पीछे से उसे किसी का फोन आया कि आरोपी संजीव यादव अपने कुछ साथियों के साथ उनके प्लाट पर दीवार बनवा रहा है और कब्जा करने की तैयारी में है। जिसके बाद वह खुद प्लाट पर पहुंच गया। उसने आरोपियों को प्लाट पर दीवार करने से रोका। जिसके चलते आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।