फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जेल से उपचार करवाने गया हवालाती पुलिस गारद के साथ अपने घर पर चला गया

जेल से उपचार करवाने गया हवालाती पुलिस गारद के साथ अपने घर पर चला गया

Wed, 19 Jun 2019 10:08 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
जेल से उपचार करवाने गया हवालाती पुलिस गारद के साथ अपने घर पर चला गया
उपचार के लिए गया हवालाती गारद के साथ पहुंच गया घर
विज्ञापन

जेल सुपरिंटेंडेंट ने एसएसपी को जांच के लिए लिखा
अमर उजाला ब्यूरों
रोपड़। जिला जेल में बंद पंजाब पुलिस के सेवा मुक्त अधिकारी के निजी गाडी में घूमने और पुलिस गारद के साथ अपने घर पर जाकर आराम करने के मामले ने जेल अधिकारियों और जिला पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिये हैं। जेल अधिकारियों ने अपना बचाव करते हुए तुरंत एसएसपी को इस संबंध में जानकारी देकर जांच के लिए लिखा है। जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के सेवा मुक्त सब इंस्पेक्टर संतोख सिंह जो कि कत्ल के मामले में रोपड़ जेल में है। 18 जून को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज करवाने के लिए गया था। इस दौरान संतोख सिंह के घर के बाहर का एक वीडियो शिकायतकर्ता ने बना लिया। इस वीडियो में संतोख सिंह अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहा है। इसके बाद अपनी इनोवा गाड़ी में ही सवार हो कर जेल वापिस जाता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार 18 जून को जिला जेल के सात हवालाती व कैदी स्वास्थ्य चेकअप के लिए पीजीआई चंडीगढ़ और सेक्टर 32 के सरकारी अस्पताल के लिए गए थे। संतोख सिंह पुलिस गारद के साथ अपने घर पर चला गया तथा वहां से शाम को जेल वापिस आ गया।कत्ल के मामले में शिकायतकर्ता रणधीर सिंह ने संतोख सिंह की वीडियो बना लिया और मुख्यमंत्री समेत जेल मंत्री ओर पंजाब जेलों के सीनियर अधिकारियों को ई-मेल भेजकर शिकायत की है।

जेल में बंद सेवा मुक्त अधिकारियों को वीआईपी सुविधाएं
मामले में शिकायतकर्ता रणधीर सिंह ने कहा कि जेल में बंद सेवा मुक्त पुलिस अधिकारियों को वीआईपी सुविधाएं दी जा रही हैं और इनके पास मोबाइल फोन भी है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस अधिकारी अपने घर पर बिना किसी रोक टोक के सरेआम आते जाते रहते हैं। यह पुलिस अधिकारी जेल से बाहर आकर उनपर दबाव बनाते हैं। गौतलब है कि पंजाब पुलिस का पूर्व कांस्टेबल परमजीत सिंह 9 जुलाई 1993 को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था तथा इस सबंध में 26 साल के बाद जिला अदालत ने नौ पुलिस अधिकारियों समेत एक महिला पर कत्ल के चार्ज फ्रेम किये थे ओर 30 मार्च से यह सभी जेल में बंद है। इस मामले में तत्कालीन एसएसचओ हरपाल सिंह (सेवानिवृत एसपी) समेत तत्कालीन एएसआइ संतोख सिंह, गुरनाम सिंह तत्कालीन एएसआइ बेला चौकी, इकबाल मुहम्मद तत्कालीन हेड कांस्टेबल, मोहिंदर सिंह तत्कालीन कांस्टेबल, सुखविंदर लाल तत्कालीन कांस्टेबल, परमेल सिंह तत्कालीन कांस्टेबल, रजिंदर सिंह तत्कालीन कांस्टेबल, जसविंदर सिंह तत्कालीन कांस्टेबल, मोहिंदर कौर पर हत्या मामले में चार्ज फ्रेम कर दिए थे।
विज्ञापन


घर जाने की सूचना मिली थी
जिला जेल के सुपरिंटेंडेंट अमरीक सिंह ने कहा कि उन्हें संतोख सिंह के अपने घर जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने एसएसपी रोपड़ को लिखा है कि इसकी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के गारद के साथ ही संतोख सिंह व अन्य हवालातियों और कैदियों को स्वास्थ्य चेकअप के लिए चंडीगढ़ भेजा तथा इसमें पंजाब पुलिस की जिम्मेदारी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed