फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जानवरों को नशीला पदार्थ खिला घर में चोरी की कोशिश

जानवरों को नशीला पदार्थ खिला घर में चोरी की कोशिश

Sat, 15 Jun 2019 10:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
जानवरों को नशीला पदार्थ खिला घर में चोरी की कोशिश
कुत्ते को नशीला पदार्थ खिला घर में चोरी की कोशिश
विज्ञापन

खटखटाहट की आवाज सुन मालिक जागा और एक को किया काबू
आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है थाना पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। गांव जंडियाली के एक घर में घुसे चोरों ने कुत्ते और अन्य पालतू जानवरों को नशीला पदार्थ खिला कर घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन खटखटाहट की आवाज सुनकर घर मालिक जाग गया। जब वह बाहर आया तो एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया, जबकि एक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने मामले में गांव जंडियाली निवासी जसपाल सिंह की शिकायत पर उत्तरप्रदेश के जिला मुज्जफर नगर स्थित गांव घाटमपर निवासी अवसर और उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अवसर को शनिवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

जगपाल सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 11 जून की देर रात को वह पशुओं के बेड़े में सो रहा था। इसी दौरान उसके घर में आरोपी और उसका एक साथी घुस आया। आरोपियों ने घर के पालतू कुत्ते और अन्य जानवरों को किसी चीज में मिला कर नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद जानवर बेहोश हो गए और आरोपी घर में चोरी की कोशिश में जुट गए। इसी दौरान खटखटाहट की आवाज आई तो वह जाग गया। जब वह नींद से जागा तो आरोपी उसे देख कर घर से बाहर भागने लगे। उसने किसी तरह से आरोपी को काबू कर लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस रिमांड पर है। उससे पूछताछ कर दूसरे आरोपी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed