फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जाली आधार कार्ड लगा देने आया था जमानत, मामला दर्ज

जाली आधार कार्ड लगा देने आया था जमानत, मामला दर्ज

Wed, 05 Jun 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
जाली आधार कार्ड लगा देने आया था जमानत, मामला दर्ज
लुधियाना। आपराधिक मामले में अपने साथी की अदालत से जमानत कराने आए एक व्यक्ति ने अदालत में कागजात ही जाली लगा दिए। जब अदालत ने चेकिंग की तो कागजात जाली मिले। इसके बाद आरोपी अदालत परिसर से ही फरार हो गया। न्यायाधीश शिवानी गर्ग की शिकायत पर थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने फिरोजपुर के शंकर अरोड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक शंकर अरोड़ा का कोई साथी आपराधिक मामले में जेल में बंद है। आरोपी ने उसकी जमानत करानी थी तो न्यायाधीश शिवानी गर्ग की अदालत में आरोपी जाली जमानती बन गया और आधार कार्ड भी जाली लगाया। जब अदालत की तरफ से कागजात की चेकिंग की गई तो वह गलत पाए गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed