{"_id":"5cf7f3dcbdec2206fe06257f","slug":"15597536874-ludhiana-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी रिपेयर के काम में नहीं थी कमाई तो शुरु कर दिया नशे का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसी रिपेयर के काम में नहीं थी कमाई तो शुरु कर दिया नशे का धंधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। एसी रिपेयर के काम में कमाई कम हुई तो आरोपी ने नशा तस्करी का धंधा करना शुरू कर दिया। नशीला पदार्थ सप्लाई करने के बाद जो कमाई होती थी वह उससे खुद के लिए हेरोइन खरीदकर उसका सेवन करता था। एसटीएफ की टीम ने आरोपी को बिजली टावर नगर पांच टिब्बा रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1620 नशीली गोलियां बरामद की हैं जिन पर बाजार में पाबंदी है। पुलिस ने इस मामले में थाना टिब्बा में न्यू शक्ति नगर विासी जगपिंदरजीत सिंह उर्फ मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
एसटीएफ के लुधियाना इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने टिब्बा रोड रमेश नगर स्थित बिजली टावर नंबर पांच के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से बिना नंबर की एक्टिवा लेकर गुजर रहा था। पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने एक्टिवा भगाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से नशीली गोलियां बरामद हुईं। पूूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एसी रिपेयर का काम करता है लेकिन उसमें कुछ खास कमाई नहीं रही थी। वह खुद भी हेरोइन का सेवन करता था। उसने एक साल से नशीली दवाएं सप्लाई करने का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह नशीली दवाएं कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करता था।