{"_id":"5cf15a3cbdec22071a389ccd","slug":"155932119414-ludhiana-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों से तंग विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ससुराल वालों से तंग विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियों से परेशान विवाहिता ने की जान देने की कोशिश
लुधियाना। सोशल मीडिया पर युवक के साथ हुए प्यार के बाद उसके साथ शादी और तीन महीने बाद ससुराल वालों से परेशान होकर एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जान देने की कोशिश की। घटना का पता चलने पर विवाहिता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उसकी पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने मनप्रीत के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मनप्रीत के अनुसार वह मूलरूप से अमृतसर की रहने वाली है और उसकी शादी भी अमृतसर में हुई थी, लेकिन पति के साथ नहीं बनी तो वह अलग रहने लगी। उसका तलाक हो गया और वह लुधियाना में आकर बस गई। कुछ समय पहले उसका बस्ती जोधेवाल कैलाश नगर इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर संपर्क हुआ। दोनों में प्यार हुआ और परिजनों से बात करने के बाद दोनों ने परिजनों की रजामंदी से शादी कर ली। शादी के बाद उसके ससुराल वालों को उसकी पहली शादी का पता चल गया। जिसके बाद उन्होंने तंग करना शुरू कर दिया। वह अक्सर मारपीट करते थे। पहले भी वह मारपीट कर चुके हैं और मनप्रीत सिविल में इलाज करा चुकी है। ससुराल वालों की तरफ से ज्यादा परेशान करने पर मनप्रीत ने वीरवार की रात को घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि मनप्रीत की एक शिकायत वुमन सेल थाने में चल रही है। इस मामले की शिकायत भी उनके पास आ गई है। मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।