फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला

Sun, 26 May 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला
लुधियाना। पुरानी रंजिश में एक युवक पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल इस्लामगंज निवासी इंद्रजीत सिंह को सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर गगनदीप सिंह, गगन सिंह, विक्रम सिंह और मोंटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फेरी लगाकर कपड़े की दुकान चलाता है। आरोपियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। वीरवार को वह अपने किसी काम से जा रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर घायल किया और धमकियां देते हुए फरार हो गए। पीड़ित को पास के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जांच अधिकारी महिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed