फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   इरादा-ए-कत्ल के मामले में दो व्यक्ति गिरफतार

इरादा-ए-कत्ल के मामले में दो व्यक्ति गिरफतार

Tue, 21 May 2019 09:52 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
इरादा-ए-कत्ल के मामले में दो व्यक्ति गिरफतार
बरनाला। थाना शैहणा पुलिस ने इरादा-ए-कत्ल केस में तीन में से दो लोगों को गिरफ्तार कर दो दिन का रिमांड लिया है। थाना शैहना के प्रभारी बिक्कर सिंह सोही ने बताया कि थाना शैहणा में 14 मई 2019 को दर्ज मामले के अनुसार गांव धर्मपुरा मोड़ में 10 मई 2019 को शिकायतकर्ता परमजीत सिंह पुत्र मेजर सिंह पर जानलेवा हमला किया गया था। मामले में कर्म सिंह, बलदेव सिंह और बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के हिस्से की जमीन उक्त आरोपी जोत रहे थे। शिकायतकर्ता अपने हिस्से जमीन की मांग कर रहा था। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी कर्म सिंह और बलदेव सिंह को थाना शैहणा में पेश होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त गिरफ्तार व्यक्तियों को सिविल जज राजिंदर सिंह नागपाल बरनाला की अदालत में पेश किया गया। वहां से उनको दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। दोनों व्यक्तियों से रिमांड के दौरान वारदात के समय इस्तेमाल किए गए तेजधार हथियार के अलावा दोनों ट्रैक्टर बरामद कर लिए गए हैं। तीसरे व्यक्ति की तलाश के लिए छापामारी जारी है। उसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed