{"_id":"5cd1b74bbdec2207334c2d8f","slug":"151557247819-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूको बैंक को लूटने की थी आरोपियों की योजना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूको बैंक को लूटने की थी आरोपियों की योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। साहनेवाल पुलिस की ओर से रविवार को खाली प्लाट से गिरफ्तार किए गए आरोपी सोनू पुष्पाकर, राकेश पांडे और उनके तीन साथियों ने पूछताछ में कई खुलासे किए है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी इलाके में स्थित यूको बैंक को हथियारों के बल पर लूटने की योजना बना रहे थे। ताकि वहां से भारी नकदी लूट कर गिरोह को और भी मजबूत किया जा सके। आरोपी उससे पहले ही पुलिस गिरफ्त में आ गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में अभी भी जुटीहै।
एडीसीपी 2 जसकरणजीत सिंह तेजा ने बताया पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने डेढ़ दर्जन के करीब चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों ने लुधियाना के साथ साथ गोराया में भी चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह लूट और चोरी का सामान किन लोगों को बेचते थे।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना सदर और साहनेवाल में ही पांच मामले दर्ज है। बाकी आरोपियों से पूछताछ जारी है और भी मामलों का खुलासा होने का अंदेशा है। उल्लेखनीय है कि थाना साहनेवाल की पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था।