{"_id":"5ccf0b8cbdec2207226e9aab","slug":"151557072780-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने पहले पुलिस हिरासत से भागा तस्कर दो साथियों सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छह महीने पहले पुलिस हिरासत से भागा तस्कर दो साथियों सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। मोहाली में छह महीने पहले पुलिस हिरासत से फरार हुए नशा तस्कर गुरिंदर सिंह उर्फ गिंदा को एसटीएफ की टीम ने हैबोवाल इलाके से दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 150 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने हैबोवाल थाने में महासिंह नगर निवासी गुरिंदर सिंह गिंदा, मोहल्ला न्यू कुंदनपुरी निवासी रविंदर सिंह चावला उर्फ काला और मोहल्ला न्यू शिमलापुरी निवासी कर्मजीत सिंह उर्फ कम्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एसटीएफ के लुधियाना इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस टीम हैबोवाल कलां इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गिंदा और उसके दो साथियों ने इलाके में किराए पर कमरा लिया हुआ और वह इसी इलाके में हेरोइन तस्करी करते है। आरोपी अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर सप्लाई देने के लिए जा रहे है। इस पर पुलिस ने आरोपियोों को इलाके में ही नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से हेरोइन भी बराम हुई।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी गिंदा को एसटीएफ मोहाली की टीम ने 850 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करने के बाद अक्तूबर 2017 को जेल भेज दिया था। अक्तूबर 2018 में पुलिस पार्टी आरोपी को अदालत में पेश करने के लिए लाई थी। आरोपी मुलाजिमों को मारपीट कर फरार हो गया था। उसके बाद आरोपी काफी समय तक इधर उधर छिपता रहा। इसी दौरान आरोपी की मुलाकात उसके साथियों के साथ हुई। तीनों आरोपी मोहाली के लक्खा नाम के व्यक्ति से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों को रविवार अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।