फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अश्लील वीडियो बना युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा तांत्रिक

अश्लील वीडियो बना युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा तांत्रिक

Thu, 04 Apr 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बना युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा तांत्रिक
पुलिस ने पीड़िता का कराया मेडिकल, स्वैब जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। तांत्रिक ने अपने ऑफिस में काम करने वाली युवती का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे धमकियां देकर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने इसके बारे में अपने परिवार वालों को बताया। इसके बाद परिवार ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन छह की पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जमशेद मलिक के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात कराने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर की विधिवाड़ा मार्केट में रहता है। यहां पर आरोपी ने तांत्रिक का दफ्तर बना रखा है। आरोपी ने उसे अपने पास बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर और असिस्टेंट की नौकरी दी थी। करीब डेढ़ साल तक पीड़िता ने वहां नौकरी की। एक दिन आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उससे बार-बार दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed