फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   कर्जदारों से परेशान हो प्रापर्टी डीलर ने तेजाब निगला, मौत

कर्जदारों से परेशान हो प्रापर्टी डीलर ने तेजाब निगला, मौत

Fri, 01 Mar 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
कर्जदारों से परेशान हो प्रापर्टी डीलर ने तेजाब निगला, मौत
कर्जदारों से परेशान हो प्रापर्टी डीलर ने तेजाब निगला, मौत
विज्ञापन

पूर्व सरपंच और दो महिलाओं सहित पांच पर मामला दर्ज, तलाश शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कर्जदारों से परेशान होकर प्रापर्टी डीलर गांव गिल निवासी जगजीत सिंह (58) ने वीरवार की सुबह अपने दफ्तर में तेजाब निगल लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसके भाई ने उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। जहां जगजीत सिंह की देर शाम को मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों के अधीन आने वाली चौकी मराडों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम कर वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में जगजीत के भाई कर्मजीत सिंह की शिकायत पर गांव मानकवाल के पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह, सुरिंदर कौर, जसप्रीत कौर, अवतार सिंह फौजी और हरबंस सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जांच अधिकारी चौकी मराडो के इंचार्ज एएसआई प्रितपाल सिंह ने बताया कि जगजीत सिंह प्रापर्टी के खरीद फरोख्त का काम करता था। उसका भाई कर्मजीत सिंह भी उन्हीं के साथ काम करता था। उन्होंने गांव गिल के पास ही अपना दफ्तर बना रखा था। आरोपियों के साथ उनका पैसे का लेन देन था। आरोपियों ने किसी प्रापर्टी के पैसे लेने थे तो वह काफी परेशान कर रहे थे। रोजाना जगजीत सिंह को जलील किया जा रहा था। आरोपी किसी न किसी बात पर जगजीत को धमकाते थे। इस कारण जगजीत पिछले कुछ दिन से परेशान था। वीरवार सुबह वह दफ्तर पहुंचा और कुछ समय बाद उसने दफ्तर में रखा तेजाब निगल लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसी दौरान उसका भाई कर्मजीत भी दफ्तर पहुंच गया। कर्मजीत के आने के बाद जगजीत ने सारी बात उसे बताई। जिसके बाद कर्मजीत उसे इलाज के लिए ग्रेवाल अस्पताल ले गया। जहां से डाक्टरों ने उसे अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर शाम को उसकी मौत हो गई। प्रितपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed