फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बच्चों की मारपीट के बाद दो पक्ष हुए आमने-सामने, चलाए ईंट पत्थर

बच्चों की मारपीट के बाद दो पक्ष हुए आमने-सामने, चलाए ईंट पत्थर

Tue, 22 Jan 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
बच्चों की मारपीट के बाद दो पक्ष हुए आमने-सामने, चलाए ईंट पत्थर
ग्यासपुरा के सरकारी फ्लैटों में मंगलवार शाम हुई मारपीट
विज्ञापन

स्थिति बनी रही तनावपूर्ण, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ग्यासपुरा के सरकारी फ्लैटों में मंगलवार दोपहर को बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ने एक- दूसरे पर पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इससेभगदड़ मच गई। हवा में पत्थर देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही कई आला अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन दोनों पक्षों के लोग भाग निकले। मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों के बारे में पता नहीं चल पाया है। किसी ने केस दर्ज नहीं करवाया है लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर ग्यासपुरा के फ्लैटों में मामूली बात को लेकर बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान दोनों बच्चों के परिजन इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते दोनों गुटों के लोग वहां इकट्ठा हो गए और उनमें मारपीट होने लगी। दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। लोग एक-दूसरे को मारने के लिए घरों में भी घुस गए। काफी समय तक पत्थरबाजी एक दूसरे पर करने के बाद दोनों गुटों के लोग वहां से चले गए। सूचना मिलने के बाद एडीसीपी सुरिंदर लांबा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एडीसीपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मामला बिगड़ गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर चलाए। हमले में कितने लोग घायल हुए हैं अभी कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed