फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एक किलों हेरोईन व एक किलों आईस ड्रग सहित दो नाई जीरियन गिरफ्तार ,एसएसपी खन्ना ध्रुव दहिया

एक किलों हेरोईन व एक किलों आईस ड्रग सहित दो नाई जीरियन गिरफ्तार ,एसएसपी खन्ना ध्रुव दहिया

Sun, 23 Dec 2018 09:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 23 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
एक किलों हेरोईन व एक किलों आईस ड्रग सहित दो नाई जीरियन गिरफ्तार ,एसएसपी खन्ना ध्रुव दहिया
एक किलो आइस ड्रग सहित दो नाइजीरियन गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों से एक किलो हेरोइन भी बरामद, मामला दर्ज: एसएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना। थाना समराला पुलिस ने एक किलो आइस ड्रग और एक किलो हेरोइन के साथ नाइजीरिया के नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी ध्रुव दहिया ने प्रेस वार्ता में बताया थाना समराला पुलिस ने नीलू पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान दो नाइजीरियन अपने कंधों पर एक-एक बैग टांग कर पैदल जा रहे थे। पुलिस की नाकाबंदी देखकर दोनों घबरा गए। इस पर पुलिस टीम को शक हुआ। पुलिस ने दोनों को रोक लिया। दोनों के बैग की पुलिस ने तलाशी ली। इस पर एक के बैग से एक किलो आइस ड्रग और दूसरे के बैग से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम एगनू वेस्ट स्टेट नाईजीरिया के एके विसेेंट व जोन नवेने हाल निवासी प्रिंसीएस रेंस्टोरेंट द्वारका दिल्ली बताया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना समराला में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल दोनों से पूछताछ चल रही है। आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि वह ड्रग की खेप किसे देने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed