{"_id":"5babb525867a557f551a1fa6","slug":"151537979685-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को सीआईए मुलाजिम बता रेहड़ी वालों से ऐंठता था पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को सीआईए मुलाजिम बता रेहड़ी वालों से ऐंठता था पैसे
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को सीआईए मुलाजिम बता पैसे ऐंठने वाला गिरफ्तार
झूठा मामला दर्ज करवाने की धमकी देकर आइसक्रीम मालिक से मांगे थे पैसे
पुलिस अधिकारियों ने ट्रैप लगाकर आरोपी को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नकली सीआईए अधिकारी बनकर रेहड़ी वालों से पैसे ऐंठने वाले एक व्यक्ति को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव लंम्मा जटपुर निवासी रंजीत सिंह के खिलाफ थाना शिमलापुरी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिल रोड स्थित दशमेश नगर के रहने वाले मनी कपूर ने बताया कि उसकी दशमेश नगर आइसक्रीम की फैक्टरी है। उसके पास क्वालिटी कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप है और उसकी कई रेहड़िया शहर में आइसक्रीम बेचती है। मनी कपूर का कहना है कि आरोपी उसकी रेहड़ी वर्करों के पास जाता था और खुद को सीआईए का एएसआई बताकर उनसे फ्री आइसक्रीम और पैसे ले जाता था। उसके वर्करों ने सारी बात बताई कि ऐसे कोई पुलिस वाला उनसे पैसे ऐंठता है। इस पर मनी ने उक्त आरोपी से बात कि तो आरोपी उल्टा उन्हें धमकाने लगा। मनी का कहना है कि आरोपी फोन पर उसे धमकाने लगा और कहने लगा कि वह उस पर झूठा मामला दर्ज करवाकर जेल भिजवाएगा। इस पर मनी ने सीआईए के अधिकारियों से संपर्क किया। जब जाकर खुलासा हुआ कि आरोपी पुलिस मुलाजिम नहीं है। इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी रणजीत सिंह को काबू कर लिया।
मनी कपूर ने बताया कि सीआईए में रणजीत सिंह नाम से एक एएसआई है। जब उसने सीआईए के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने एएसआई रणजीत सिंह को बुलाया। वह रणजीत सिंह, वो नहीं था जो पैसे ऐंठता था। जब बाद में आरोपी को पकड़ा तो बात स्पष्ट हुई कि उसे पता था कि उसके नाम का व्यक्ति सीआईए में है। जांच अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी कोई काम नहीं करता। वह खुद को पुलिस मुलाजिम बताकर लोगों को डरा धमकाकर पैसे ऐंठता था। आरोपी को काबू कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।