{"_id":"5c2657e0bdec2257071f66ee","slug":"141546016736-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटने के बाद दिल्ली में बेचने के लिए गए थे कार, नहीं बिकी तो आ गए वापिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटने के बाद दिल्ली में बेचने के लिए गए थे कार, नहीं बिकी तो आ गए वापिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओला कैब लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार
मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने टिब्बा रोड से आरोपियों को किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ओला कैब लूटने वाले दो आरोपियों को सीआईए वन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कार लूटने के बाद दिल्ली रवाना हो गए और लूट की गाड़ी को वहां बेचने के लिए गए थे, लेकिन गाड़ी नहीं बिकी तो वापस आ गए। मोबाइल ट्रेस के जरिये पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार की सुबह 36 घंटे के अंदर ही टिब्बा रोड से दबोचा।
आरोपियों से पुलिस ने लूटी हुई ओला स्विफ्ट डियाजर कार बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान टिब्बा रोड के रहने वाले साहिल भारद्वाज उर्फ साहिल और शहरूख शैफी उर्फ शैफी के रुप में हुई है। कुछ दिनों पहले आरोपियों ने एक बाइक चोरी की थी। वह भी पुलिस ने आरोपियों से बरामद किया है।
समराला चौक से साउथ सिटी जाने के लिए आरोपियों ने ओला कैब बुक की। साऊथ सिटी के पास प्लानिंग के तहत शैफी आगे बैठ गया, जबकि साहिल पीछे बैठा था। इसी दौरान आरोपियों ने ड्राइवर जगदीश गुप्ता को काबू कर लिया और हथियार के बल पर उसकी गाड़ी लूट ली। गाड़ी लूटने के बाद आरोपी सीधे दिल्ली की तरफ रवाना हो गए। वहां पर गाड़ी को बेचने की प्लानिंग थी। आरोपियों ने रास्ते में गाड़ी की नंबर प्लेट बदल दी और जाली नंबर प्लेट लगाकर ही दिल्ली चले गए। वहां से आरोपी नोएडा इलाके में चले गए जहां पर उन्होंने एक दो जगह पर गाड़ी बेचने की बात की। चोरी की होने के कारण बात नहीं बनी तो वह लुधियाना वापिस आ गए। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस क्राइम गगन अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी साहिल ताजपुर रोड स्थित धागे की फैक्टरी और शाहरुख शैफी वेल्डिंग का काम करता है। एक ही मोहल्ले में रहने के कारण दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। वारदात के बाद ड्राइवर जगदीश का एक मोबाइल कार के अंदर ही रह गया था। मोबाइल को ट्रेसिंग पर लगाकर पुलिस ने काबू किया।