फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों का ससुरालियों पर हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों का ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Sun, 04 Nov 2018 05:00 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों का ससुरालियों पर हत्या का आरोप
महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

मायके वालों ने पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया
पुलिस बोली, टीबी की बीमारी से पीड़ित थी वीना
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जवाहर नगर कैंप में रहने वाली विवाहिता वीना (35) की शनिवार की रात कसंदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि उसके ससुराल वालों की पिटाई से उसकी मौत हुई है। इसी बात को लेकर परिजनों ने रविवार की सुबह कोचर मार्केट चौक में प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन के कारण पूरे इलाके में ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन पांच और चौकी कोचर मार्केट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी हटे।
जवाहर नगर कैंप में रहने वाली वीना रानी की शादी इलाके के ही धर्मेंद्र के साथ हुई थी। दोनों का कोई बच्चा नहीं था। शनिवार की रात को वीना की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि वीना के सिर पर चोट लगी थी। ससुराल वालों के पीटने पर वीना की मौत हुई है। परिजनों का आरोप था कि पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी।पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इससे गुस्साएं परिजन शव लेकर कोचर मार्केट चौक पहुंच ौर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। चौकी कोचर मार्केट के इंचार्ज एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि वीना रानी टीबी की बीमारी से पीड़ित थी। काफी समय से उसका इलाज चल रहा था। दो नवंबर से वह अस्पताल में उपचाराधीन थी। वीना के परिजन इस बात से परेशान थे कि उसका पति उसका हाल जानने के लिए अस्पताल नहीं पहुंचा था। वीना के साथ मारपीट की कोई बात सामने नहीं आई है। मामले जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed