फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जमीन विवाद

जमीन विवाद

Sun, 16 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद
जमीनी के विवाद में मां-बेटी पर दागी गोलियां, गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। रविवार नजदीकी गांव नाईवाला में जमीनी विवाद के चलते एक नौजवान ने अपनी ताई और चचेरे बहन पर अंधाधुंध गोलियां दाग दीं। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल संगरूर में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए दोनों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नाईवाला गांव निवासी चरणपाल सिंह और उसके भाई जोगिंदरपाल सिंह के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार को सुबह चरणपाल सिंह अपने मकान के सामने दीवार बनवा रहा था। इस दौरान उसके भाई जोगिंदरपाल सिंह के लड़के जतिंदर सिंह के साथ उसकी बहस हो गई। इस दौरान गुस्साए जतिंदर सिंह ने पिस्तौल से अपनी ताई परमपाल कौर और उसकी बेटी दीपशिवजीत कौर पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। चरणपाल सिंह ने तुरंत उन्हें गाड़ी में संगरूर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों की गंभीर हालत देखते हुए पटियाला के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव के सरपंच पाला राम ने कहा कि दोनों परिवारों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज हुए झगड़े की वजह भी यही है। डीएसपी सतपाल शर्माने कहा कि घायल मां-बेटीके बयान पर ही मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी। वारदात के बाद जतिंदर सिंह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed