{"_id":"5ad625d64f1c1b9e098b513b","slug":"141523983830-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर बाइक सवार की मौत, साथी बचा
पुलिस और लोगों के बीच कहासुनी, ड्राइवर को किसी तरह से किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बस्ती जोधेवाल राहोंरोड पर मंगलवार की सुबह उस समय हंगामा हो गया, जबट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाल बाल बच गया। घटना के तुरंत बाद लोगों ने ड्राइवर को काबू कर लिया। लोगों ने उसकी काफी धुनाई की। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील भी पहुंच गए। उन्होंने ड्राइवर को ले जाने की कोशिश की तो लोगों के साथ कहासुनी हो गई। पुलिस किसी तरह से आरोपी को काबू कर ले गए। पुलिस ने जांच के बाद सूरज (22) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर गौरव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूरज और उसका दोस्त परमिंदर राहोंरोड के गांव माछियां के रहने वाले है। वह एक निजी फैक्टरी में काम करते है और नाइट ड्यूटी करने दोनों बाइक पर सवार हो वापस आ रहे थे। रास्ते में राहों रोड के पास ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों नीचे गिर गए। सूरज की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परमिंदर बच गया। लोगों ने ट्रक ड्राइवर को काबू कर उसकी काफी धुनाई की। जब पुलिस ने लोगों के हाथ से ड्राइवर को लेने की कोशिश की तो गुस्साएं लोगों ने कहा कि वह उसे खुद सजा देंगे। इस पुलिस और लोगों की काफी बहस भी हुई। जिसके बाद पुलिस किसी तरह से ड्राइवर को काबू कर ले गई। इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील ने बतायापुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक को काबू कर लिया गया है।