फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जेल में बंद आरोपी डांसर की संदिगध हालातों में मौत

जेल में बंद आरोपी डांसर की संदिगध हालातों में मौत

Tue, 23 Apr 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
जेल में बंद आरोपी डांसर की संदिगध हालातों में मौत
जेल में बंद डांसर की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

अन्य डांसर की हत्या के आरोप में दो साथियों संग पकड़ी गई थी पूनम
पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा: डिप्टी जेल अधीक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। सिर काटकर डांसर की हत्या करने के मामले में दो अन्य साथियों समेत पकड़ी गई आरोपी डांसर की मंगलवार को केंद्रीय जेल में संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। जेल अधिकारियों एवं डाक्टरों के अनुसार डांसर पूनम उर्फ पूजा की मौत के कारणों का पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।
डांसर पूनम उर्फ पूजा ने बीती 15 अप्रैल को अपने साथी सुखविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह के साथ मिलकर डांसर सपना को शराब पिलाने के बाद तेजधार हथियार से सिर काटकर हत्या कर दी थी। सपना का शव बरामद होने के बाद जीआरपी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के बाद पूनम और मनप्रीत एवं सुखप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल के डिप्टी अधीक्षक मनजीत सिंह ने बताया कि डांसर पूनम अपनी साथी महिला हवालातियों के साथ ठीक ठाक रह रही थी। सोमवार की रात भी ठीक थी। मंगलवार सुबह पूनम के अचानक बेहोश होने संबंधी सूचना मिली तो जेल में तैनात डाक्टर सुमित ने उसका चेकअप किया। इस पर पता चला कि पूनम की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस बाबत थाना कैंट पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

डांसर पूनम अपने साथी सुखविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह के अलावा सपना के साथ मिलकर डांस ग्रुप चलाती थी। डांसर सपना को पैसे पूनम और अन्य दोनों ने नहीं दिए तो उसने काम छोड़ दिया था। इस पर पूनम, सुखविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह ने मिलकर 15 अप्रैल को साजिश के तहत डांसर सपना को पहले शराब पिलाई फिर किसी तेजधार हथियार से उसका सिर काट कर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने हत्या करने के डांसर के कटे हुए सिर को रेलवे लाइनों के पास स्थित एक रजवाहे में शव से दूरी पर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed