फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश

नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश

Thu, 04 Apr 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश
1200 किलो नकली घी के सैंपल फेल, कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

बरनाला। सेहत विभाग ने पिछले दिनों सब डिविजन तपा के गांव घुन्नस बरनाला बठिंडा रोड पर नकली घी बनाने वाली फैक्टरी पर गुप्त सूचना के आधार पर रेड की थी। इस दौरान सेहत विभाग की टीम ने 1200 किलो नकली घी बरामद किया था। जिसको सैंपल के लिए खरड़ लैब में भेजा गया। अब बरामद 1200 किलो घी के सैंपल फेल पाए गए हैं। जिला प्रशासन ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला सेहत अफसर डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बरनाला बठिंडा रोड गांव घुन्नस में एक व्यक्ति नकली घी बनाकर बाजार में सप्लाई कर रहा है। इस पर विभाग की टीम के साथ जब फैक्टरी में छापा मारा तो 72 टीन, 15 किलो का टीन, 200 और 500 ग्राम की पैकिंग वाले देसी घी के पैकेट बरामद किए गए थे। इसके सैंपल जांच के लिए भेजे थे। एक अप्रैल को आई रिपोर्ट में सैंपल फेल पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मामले को एडीसी जनरल को कानूनी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सौंप दी है। उनके आदेशों के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जबकि एडीसी जनरल मैडम रूही दुग ने बताया कि उनके पास अभी फाइल नहीं पहुंची है, लेकिन जैसे ही फाइल पहुंचेगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed