फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   टोल टेक्स बचाने के लिए बनवा रखा था पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर का आई कार्ड

टोल टेक्स बचाने के लिए बनवा रखा था पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर का आई कार्ड

Wed, 17 Oct 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
टोल टेक्स बचाने के लिए बनवा रखा था पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर का आई कार्ड
लुधियाना में फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर काबू
विज्ञापन

टोल टेक्स बचाने के लिए बनवा रखा था इंस्पेक्टर का आई कार्ड
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मलेरकोटला रोड से दबोचा
आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियना। टोल टैक्स बचाने के लिए एक व्यक्ति ने पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर का जाली आई कार्ड बनवा रखा था। आरोपी ने आई कार्ड पर पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी वाली फोटो लगाई हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को चौकी मराडो पुलिस ने पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी गांव डांगो के धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। चौकी मराडो के इंचार्ज एएसआई गुरबक्शीश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मलेरकोटला रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी ने पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर का जाली आई कार्ड बनवा रखा है और वह लोगों को धमकाता भी है।
विज्ञापन

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी की कार रोक ली। पहले तो आरोपी ने रौब दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने आईकार्ड मांगा तो उसने दिखा दिया। जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने आई कार्ड जाली बनवा रखा था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी खेतीबाड़ी करता है और कार उठा कर घूमने के लिए चला जाता था। आरोपीे टोल टैक्स से काफी परेशान था और उसने टोल टैक्स बचाने के लिए जाली आईकार्ड बनवा लिया। पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी काफी अच्छे परिवार से संबंध रखता है। उसके परिवार के ज्यादातर लोग विदेश में रहते है। वह खुद भी कुछ समय बाद विदेश जाने वाला था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि उसने आईकार्ड कहां से बनवाया और किस व्यक्ति से बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed