फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चोरी के बाइक पर सवार हो करते थे लूटपाट की वारदातें

चोरी के बाइक पर सवार हो करते थे लूटपाट की वारदातें

Fri, 08 Jun 2018 09:35 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाइक पर सवार हो करते थे लूटपाट की वारदातें
चोरी के बाइक पर करते थे लूटपाट
विज्ञापन

तीन आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और लूट के 11 फोन बरामद
सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है डिविजन चार पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चोरी की बाइक पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को थाना डिविजन चार की पुलिस ने चांद सिनेमा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का एक बाइक और 11 मोबाइल फोन बरामद किए है।
पुलिस ने आरोपी जोशी नगर निवासी विशाल उर्फ बोनी उर्फ राहुल, प्रताप सिंह वाला निवासी सोनू व हैबोवाल न्यू बसंत नगर निवासी सूरज उर्फ रैपर के खिलफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने चांद सिनेमा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से बाइक पर गुजर रहे थे। पुलिस पार्टी को देख आरोपियों ने पीछे बाइक घुमा ली। पुलिस ने किसी तरह से आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से कागजात की मांग की तो आरोपी कोई खास जवाब नहींदे सके। सख्ती से पूछताछ पर बताया कि उन्होंने यह बाइक कुछ दिन पहले एमबीडी माल के बाहर से चोरी किया है। इसी बाइक पर सवार होकर आरोपी लोगों से मोबाइल फोन लूटने की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करीब पचास वारदातें कबूल की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में कितने लोग शामिल है और वह लूटे हुए मोबाइल फोन कहां बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed