फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शराब ठेके से चंद कदमो की दूरी पर मिला गांव जस्सोवाल के बुर्जग जिंमीदार का शव

शराब ठेके से चंद कदमो की दूरी पर मिला गांव जस्सोवाल के बुर्जग जिंमीदार का शव

Fri, 11 May 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
शराब ठेके से चंद कदमो की दूरी पर मिला गांव जस्सोवाल के बुर्जग जिंमीदार का शव
शराब ठेके के पास मिला बुजुर्ग जमींदार का शव
विज्ञापन

शरीर पर गहरी चोटों के कई निशान, चार पसलियां भी टूटी मिलीं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मामला होगा साफ: जांच अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)।
गांव जस्सोवाल के बुजुर्ग जमींदार का शव जोरा सिंह (65) वीरवार की रात शराब ठेके से चंद कदमों की दूरी पर सड़क किनारे मिला। शरीर पर गहरी चोटों के कई निशान थे । साथ हीं चार पसलियां टूटी मिली। पुलिस ने मृतक की बहू सर्बजीत कौर के बयानो पर धारा 174 की कार्रवाई करके शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव जस्सोवाल के किसान जोरा सिंह की गांव में ही दस एकड़ जमीन थी। उसके बडे़ बेटे रणधीर सिंह की करीब 10 वर्ष पहले छत से गिरने से मौत हो गई थी। रणधीर की मौत के बाद उसकी पत्नी सर्बजीत कौर की शादी जोरा सिंह ने अपने छोटे बेटे गुरदीप सिंह के साथ कर दी। गुरदीप भी एक वर्ष बाद हार्ट अटैक के चलते मौत के मुंह में चला गया। दोनो बेटों की मौत का गम में जोरा सिंह की पत्नी चरण कौर की छह महीने अंतराल में मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद जोरा सिंह ने अपनी बहू सर्बजीत कौर के लिए अपने ही सगे भतीजे बलदेव सिंह को गोद लिया और सर्बजीत कौर की शादी बलदेव से करा दी गई।
विज्ञापन

कुछ ही समय में दो बेटों व पत्नी को खोने वाला जोरा सिंह शराब के नशे में रहने लगा। गांव के संरपच सुखदेव सिंह के मुताबिक जोरा सिंह कल वीरवार को भी गांव केठेके पर काफी समय से शराब ही पी रहा था। ठेका बंद करके जा रहे कारिंदों ने देर रात उसे सड़क किनारे गिरा देखा। परिवार के लोग जोरा सिंह को पहले सिविल अस्पताल और बाद में सुधारा कस्बा से चोपड़ा नर्सिग होम लेकर गए, जहां से उसे लुधियाना रेफर किया गया। लुधियाना जाने से परिवार के लोग घर पैसे लेने एंबुलेस में ही जा रहे थे। इस बीच जोरा सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद देर रात सुधार थाना के एएसआई गुरचरन सिंह गांव के पंचायत सदस्य बखतौर सिंह को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और जोरा सिंह का शव अस्पताल में पहुचाया गया। गांव के संरपच सुखदेव सिंह के मुताबिक मामला लूट का नहीं लगता है। कोई ना कोई कहानी जोरा सिंह की मौत के पीछे जरूर है। उन्होंने बताया कि जोरा सिंह की जेब में 8100 रुपये और उसके हाथ में सोने की अंगूठी वैसे की वैसे है। जांच अधिकारी के मुताबिक जोरा सिंह की बहु सर्बजीत कौर के ब्यानो पर धारा 174 की कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed