फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नींबू पानी में नशीला पदार्थ मिला पिलाया, दुराचार कर बनाई अश्लील वीडियो

नींबू पानी में नशीला पदार्थ मिला पिलाया, दुराचार कर बनाई अश्लील वीडियो

Sun, 15 Apr 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
नींबू पानी में नशीला पदार्थ मिला पिलाया, दुराचार कर बनाई अश्लील वीडियो
डॉक्टर की बेटी से दुराचार कर बनाया अश्लील वीडियो
विज्ञापन

नींबू पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेहोश
आरोपी ने मां को दवा देने के बहाने बुलाया था घर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
डाबा इलाके के एक मोहल्ले में एक युवक ने अपनी मां को दवा देने के बहाने पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर की बेटी को घर बुला लिया। आरोपी ने उसे नींबू पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना डाबा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सैफ अली के खिलाफ दुराचार समेत कई धाराओं ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसके पिता डॉक्टर है। जून 2016 में आरोपी उनके घर आया और कहा कि उसकी मां की काफी तबीयत खराब है। वह उसके साथ उसके घर चले। जब वह गई तो आरोपी की मां बीमार थी। इस पर उसने उन्हें दवा दी। इसी दौरान आरोपी नींबू पानी लाया। नींबू पानी पीने के कुछ समय बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। जब वह नींद से जागी तो उसके कपड़े साइड पर पड़े थे। आरोपी ने उसे बताया कि उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल धमकी देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया। थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed