फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाइक सवार तीन लुटेरों ने मनी एक्सचेंजर को गोली मार कर लूटा

बाइक सवार तीन लुटेरों ने मनी एक्सचेंजर को गोली मार कर लूटा

Fri, 22 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार तीन लुटेरों ने मनी एक्सचेंजर को गोली मार कर लूटा
मनी एक्सचेंजर को गोली मारकर लूटा
विज्ञापन

बाइक सवार तीन लुटेरे लैपटाप और दस हजार रुपये लूट ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बाइक सवार तीन लुटेरों ने वीरवार की देर रात सिविल सिटी के पास एक मनी एक्सचेंजर को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। घायल मनी एक्सचेंजर को डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया। सिविल सिटी के रहने वाले मनी एक्सचेंजर संदीप कुमार (33) की कलाई में फंसी हुई है। सूचना मिलने के बाद एडीसीपी वन रतन सिंह बराड़, एसीपी नार्थ डॉ. सचिन गुप्ता और थाना डिविजन चार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल सिटी के रहने वाले संदीप कुमार (33) की संधू नगर में मनी एक्सचेंजर एवं मोबाइल शॉप है। रात 9.30 बजे वह शॉप बंद कर बाइक से घर को निकला था। जब वह संधू नगर से सिविल सिटी की तरफ जा रहा था, रास्ते में उसे बाइक सवार तीन युवकों ने घेर लिया। एक युवक के साथ में बेसबाल था, जबकि बाकी दोनों के पास रिवाल्वर थी। एक युवक ने उसके सिर पर बेसबाल से हमला किया और उससे लैपटॉप वाला बैग छीनने लगा। बैग में लैपटॉप के अलावा दस हजार रुपए कैश था। संदीप खुद भी लुटेरों ने भिड़ गया। उसने बैग नहीं छोड़ा, तो दूसरे लुटेरे ने गोली चला दी। गोली संदीप के हाथ में लगी और क्लाई में जा फंसी। उसके बाद बैग छीन कर दो लुटेरे पैदल भाग निकले। जबकि एक बाइक लेकर फरार हो गया। संदीप घायल अवस्था में नीचे गिर गया। उसी समय बाइक पर फरार हुआ लुटेरा वापस आया, उसने दूसरे रास्ते जाना था।
विज्ञापन

जब लुटेरा बाइक लेकर पास से गुजरा तो संदीप ने बाइक को लात मारी। इस पर बाइक सवार लुटेरा नीचे गिर गया। संदीप ने उसे पकड़ने की कोशिश की मगर फिर भी लुटेरा बाइक लेकर फरार हो गया। इस बीच लुटेरे की बाइक की नंबर प्लेट गिर गई थी। संदीप ने तुरंत अपने दोस्त को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। वह उसे बाद में डीएमसी अस्पताल ले गया। संदीप के पारिवारिक सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से नंबर प्लेट बरामद कर ली है। पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में है। इसके अलावा जहां वारदात हुई, वहां से कुछ दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जिसमें बाइक पर आते हुए लुटेरे कैद हुए है और दो लुटेरे भागते हुए भी नजर आ रहे है।फुटेज में आरोपियों के चेहरे पहचान में नहीं आ रहे है। एसीपी नार्थ डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गाय है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed