फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   डिप्टी कमिशनर की फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम बनाने पर

डिप्टी कमिशनर की फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम बनाने पर

Fri, 08 Feb 2019 10:43 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी कमिशनर की फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम बनाने पर
डिप्टी कमिश्नर की फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम बनाने पर मामला दर्ज
विज्ञापन

मानसा। जनवरी में डिप्टी कमिश्नर मानसा की फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उससे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले व्यक्ति का मानसा पुलिस ने पता लगा लिया है। पुलिस ने बरेटा वासी एक व्यक्ति पर मामला दर्ज भी किया है, लेकिन पुलिसजांच पूरी होने तक कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। पता चला है कि इस काम में कई अन्य व्यक्तियों का नाम भी बोलता है, जिसकी पुलिस जांच करने में लगी हुई है। जानकारी अनुसार जनवरी महीने के दौरान मानसा के डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की किसी व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उससे लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाने लगी। वहीं लोग इसको डिप्टी कमिश्नर की और से भेजा गया संदेश समझकर स्वीकार करने लगे और कुछ दिन में ही हजारों व्यक्ति जुड़ गए। जब यह मामला डीसी अपनीत रियात के ध्यान में आया तो उन उन्होंने इसे गंभीरता से लेते इसकी शिकायत पुलिस विभाग को देकर इस आईडी को फर्जी करार देकर बठिंडा के उच्चधिकारियों के ध्यान में लाया गया। जिसकी पुलिस ने जांच साइबर क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। थाना प्रमुख अमनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed