{"_id":"5c28ff03bdec223c71481f00","slug":"121546190595-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट दिखाया कोई ओर रजिस्ट्री करवाई दूसरी, ठग लिए 21 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाट दिखाया कोई ओर रजिस्ट्री करवाई दूसरी, ठग लिए 21 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लॉट बेचने के नाम पर ठग लिए 21 लाख
चार लोगों के खिलाफ थाना हैबोवाल पुलिस ने किया मामला दर्ज
सभी आरोपी फरार, आरोपियों की तलाश में जुट गई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हिमाचल के जिला ऊना की रहने वाली महिला को कुछ लोगों ने लक्ष्मी नगर इलाके में प्लाट कोई और दिखा दिया। जब प्लाट पसंद आ गया तो आरोपियों ने किसी दूसरे प्लाट की रजिस्ट्री करवा दी। जब महिला अपने प्लाट पर पहुंची तो उसे पता चला कि वह प्लाट तो किसी और का है। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो सारी सच्चाई सामने आई। थाना हैबोवाल की पुलिस ने हिमाचल के जिला ऊना की रहने वाली रजनी देवी की शिकायत पर निर्मल सिंह, विपिन कुमार, लक्ष्मण दास और सेठी लाल के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अभी सब आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की रहने वाली रजनी देवी ने बताया कि उसने लक्ष्मी नगर स्थित स्टार सिटी में प्लाट लेना था। उसकी आरोपियों के साथ मुलाकात हुई। उसने आरोपियों से सारी बात कर ली। आरोपियों ने स्टार सिटी में एक प्लाट दिखाया। सारी बातचीत करने के बाद उसे प्लाट पसंद आ गया। आरोपियों ने उससे प्लाट के 21 लाख रुपये ले लिए। जब रजिस्ट्री करवाने का समय आया तो आरोपियों ने किसी अन्य प्लाट की रजिस्ट्री करवा दी। जब वह प्लाट पर गई तो उसे पता चला कि आरोपियों ने उसे प्लाट कोई और दिखाकर किसी दूसरे प्लाट की रजिस्ट्री करवा दी है। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने धमकियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद रजनी ने इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की। पुलिस का कहना है कि उच्च अधिकारियों की तरफ से मामले की जांच हुई है और आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ है। अभी आरोपी फरार हैं। उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।